खरीफ फसल सहायता राशि इसी सप्ताह
धान एव मक्का सहित खरीफ फसल 2020 के लिए 1 लाख 7 हजार 639 किसानों को 54.68 करोड़ रुपए फसल सहायता राशि इस सप्ताह मिल जाएगी। प्रथम चरण में विभिन्न स्तरों पर किसानों के दावे का सत्यापन (Verification) के बाद 15 हजार 338 किसानों को 7.16 करोड़ भेज दी जाएगी। सहकारिता विभाग द्वारा किसानों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से राशि दी जाती है। 16 लाख किसानों के दावे की सहकारिता विभाग फाइनल सत्यापन किया जा रहा है। माना इसमें से लगभग 3.5 से 4 लाख किसानों को सहायता राशि मिलेगी। इस माह तक सभी लाभुक किसानों के खाते में राशि भेज दी जाएगी।
20% तक छती के लिए 7 हजार 500, प्रति हैक्टेयर
20% से अधिक छती पर 10000, प्रति हैक्टेयर
फसल सहायता रैयत और गैर रैयत (बटाईदार) दोनों तरह के किसानों को दी जाती है। धान के लिए 137 लाख और मक्का के लिए 12 लाख से अधिक किसानों ने फसल सहायता के लिए आवेदन दिया था। फसल कटनी रिपोर्ट के आधार पर एक प्रतिशत भी फसल क्षति होने पर सरकार सहायता दे रही है। राज्य सरकार की इस योजना के लिए किसान को कोई प्रीमियम राशि नहीं देनी होती है।
