चंपारण तट बांध का निरिकछण करते हुए DM

चंपारण तट बांध का निरिकछण करते हुए DM

संग्रामपुर प्रखंड के भवानीपुर में जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने चंपारण बांध पर बीते वर्ष टूटे बांध स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि बांध के बचाव कार्य को तेज करें। उन्होंने कहा कि 5 वीक पॉइंट चिन्हित किया गया है। 


जिस स्थान पर बांध कमजोर है, उसकी मरम्मती 15 जून के पहले अवश्य होनी चाहिए। बांध के जो भी कमजोर पॉइंट है, उसको दुरुस्त किया जाए। कटाव रोधी मटेरियल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। बोरा में बालू भरकर स्टॉक में रखे। 

उन्होंने अंचल बांध के किनारे बसे गांव के लोगों को सतर्क रहने, बांध के किनारे मवेशी को न बांधने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किया। वहीं सभी पदाधिकारियों से कहा कि 15 जून के बाद अलर्ट मोड में रहना है। अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सूची तैयार की जाए। 

ताकि बाढ़ की स्थिति में राहत पहुंचाया जा सके। मौके पर बाढ़ नियंत्रण एक्टिव लोगों की लिस्ट बनाकर फोन के कार्यपालक अभियंता, अनुमंडल नंबर के साथ संधारित करें, ताकि आपात पदाधिकारी अरेराज, DCLR स्थिति में उनका सहयोग लिया जा सके। अरेराज अनुमंडल लोक शिकायत उसमें गांव के प्रबुद्ध नागरिकों को भी निवारण पदाधिकारी अरेराज एवं अन्य शामिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।