गलत पता से BRABU के विद्यार्थियों को नहीं मिल रही छात्रवृति
BRABU MUZAFFARPUR :- बिहार विश्वविद्यालय का पता राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर मुजफ्फरपुर की जगह मुंगेर दिखा रहा है। इस कारण विवि के दो सत्र के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ रहा है।
छात्र-छात्राओं की ओर से विवि में इसकी शिकायत की गई। इसके बाद विवि स्तर से पता सुधार करने के लिए पहल तो हुई पर उसका कुछ भी परिणाम नहीं निकला।
BRABU के नोडल पदाधिकारी डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि NSP पर पिछले दो साल से बिहार विश्वविद्यालय का पता मुंगेर दिखा रहा है।
इसमें सुधार के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को पत्र भेजकर जल्द समाधान निकालने का अनुरोध किया है।