पटना:- बिहार बोर्ड द्वारा इंटर मूल्यांकन शुक्रवार से शुरू हो गया। सुबह 9.30 बजे सभी मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों ने योगदान दिया। योगदान देने के साथ ही मूल्यांकन शुरू हो गया। इंटर मूल्यांकन के लिए प्रदेश भर में 130 केंद्र बनाये गये है। इसमें पटना जिला में आठ केंद्र शामिल है। शुक्रवार को पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरज कुमार ने सभी मूल्यांकन केंद्र का जायजा लिया।
सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। मूल्यांकन सही से हो इसके लिए सारे मूल्यांकन केंद्र पर बोर्ड द्वारा नजर रखी जाएगी। डीईओ नीरज कुमार ने बताया कि सभी मूल्यांकन केंद्र पर 70 से 80 फीसदी तक परीक्षकों का योगदान पहले दिन करवा लिया गया है। मूल्यांकन सुबह 9.30 बजे से पांच बजे तक चलेगा। 1348 में से 979 शिक्षकों ने योगदान दे दिया है।