BRABU T.D.C. Part-2 Exam 2021 Centre List जारी

BRABU T.D.C. Part-2 Exam 2021: 26 से होगी पार्ट - 2 की परीक्षा, इस दिन जारी होगा Admit Card और यहां मिलेगा

BRABU T.D.C. Part- 2 Exam 2021:- स्नातक सत्र (2019-22) के पार्ट-2 की परीक्षा 26 July, 2022 से होगी। इसके लिए छात्रों को Admit Card 23 July, 2022 से मिलेगा। परीक्षा विभाग ने रविवार को परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार ने कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि परीक्षा के लिए 40 केंद्र बनाए गए हैं। RDS College में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कांवरियों के लिए बना टेंट सिटी कॉलेज के मैदान में है। इसलिए परीक्षा में कोई दिक्कत नहीं होगी। परीक्षा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। 

परीक्षा में एक लाख छात्र शामिल होंगे। पार्ट-2 के मुख्य विषयों की परीक्षा 26 July, 2022 से 02 August, 2022 तक होगी। इसके बाद 03 से 23 August, 2022 तक Subsidiary और General Course की परीक्षा होगी।

आपको बता दें TDC Part-2 Exam दो पाली में होगी प्रथम पाली (1st Sitting) की परीक्षा सुबह 09:00AM से लेकर दोपहर 12:00PM तक चलेगी,

तथा दूसरी पाली (2nd Sitting) की परीक्षा दोपहर करीब 02:00 PM से शाम 05:00 PM तक होगी ।

हिन्दी, अंग्रेजी, बांग्ला, मैथिली, उर्दू, परसियन, भोजपुरी, संस्कृत को एलएस विषय में रखा गया है। Subsidiary Exam का समय सुबह 8.45 से 12 बजे तक और 1.15 से शाम 4.15 बजे तक रखा गया है।

Exam Routine PDF Download Click Here

Exam Centre List PDF file Download Click Here 

Telegram Group Join Now

WhatsApp Group Join Now 

परीक्षा के लिए पांच ग्रुप में बांटे गए विषय जो कुछ इस प्रकार है:-

• Group A- संस्कृत, संगीत, इकोनॉमिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, गणित, हिन्दी, सोसियोलॉजी

• Group B- रसायन, भौतिकी, होम साइंस, राजनीति विज्ञान, 

• Group C- इतिहास, भोजपुरी, पीके एंड जे, बांग्ला, 

• Group D-जूलॉजी, अंग्रेजी, मैथिली, परसियन, एलएसडब्ल्यू फिलास्फी, एआईएच, बॉटनी, भूगोल और 

• Group E- कॉमर्स, साइकोलॉजी व Urdu 

कॉलेज डाउनलोड कर देंगे Admit Card 

परीक्षा के लिए Admit Card 23 July, 2022 से मिलेगा। कॉलेज छात्रों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करके देंगे। एडमिट कार्ड के लिए छात्रों को कॉलेज से संपर्क करना होगा।