बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 का मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट इस दिन से मिलेगा सभी स्कूल में, जल्द देखे

BSEB 10th Marksheet & Provisional Certificate 2022: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2022 का मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट इस दिन से मिलेगा सभी स्कूल में, जल्द देखे 

BSEB 10th Marksheet &Provisional Certificate 2022:- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB ने मैट्रिक परीक्षा 2022 का Marksheet व Provisional Certificate एवं विद्यालय क्रॉस लिस्ट जारी कर दी है. परीक्षार्थियों के लिए यह सभी जरूरी कागजात 09 June, 2022 से विभिन्न जिलों को उपलब्ध कराये जायेंगे। 

पूर्णिया, मुंगेर, भागलपुर कोशी एवं तिरहुत प्रमंडलों के लिए 09 June, 2022 को व दरभंगा, पटना, मगध एवं सारण प्रमंडलों के DEO कार्यालय के लिए 10 June, 2022 को विशेष दूत से सभी कागजात भेजे जायेंगे, 

सभी DEO OFFICE से 10 एवं 11 June, 2022 से यह वितरण के लिए उपलब्ध रहेगा। छात्र-छात्रा अपने स्कूल से 12 June, 2022 से Marksheet व Provisional Certificate प्राप्त कर सकते हैं.

साथ ही आपको बता दें बोर्ड ऐसे, स्कूलों को Marksheet व Provisional Certificate जारी नहीं करेगा जो मैट्रिक परीक्षा- 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन व परीक्षा शुल्क जमा नहीं किये है, ऐसे school की सूची बोर्ड अपने official Website पर जारी कर दिया है।

School List Download Click Here 

OFSS 11th Admission 2022 से जुड़ी अपकमिंग नोटिफिकेशन जानने हेतु हमारे टेलीग्राम और WhatApp Group ज्वाइन करें

WhatApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

प्रधानाध्यापक 09 से 15 June, 2022 तक बकाया राशि का भुगतान करें दें इसके बाद ही Marksheet व Provisional Certificate दिये जायेंगे. बकाया शुल्क जमा नहीं करने वाले स्कूलों को Marksheet आदि संबंधित DEO द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जायेगा.

त्रुटिपूर्ण Marksheet व Provisional Certificate नहीं देना है स्टूडेंट्स को, सुधार की जिम्मेदारी स्कूल की 

त्रुटिपूर्ण अंकपत्र संगत साक्ष्य सहित अपने पत्र के साथ समिति कार्यालय के अकादमिक भवन अवस्थित संबंधित जिले के परीक्षा प्रशाखा ( माध्यमिक) में 15 June, 2022 तक अनिवार्य रूप से जमा करवा दें, ताकि सुधार कर तुरंत उसे उपलब्ध करवा दिया जाये।