BRABU UG Admission 2022: अधिक आवेदन वाले विषयों में दस फीसदी बढ़ेंगी सीटें

BRABU UG Admission 2022: अधिक आवेदन वाले विषयों में दस फीसदी बढ़ेंगी सीटें

BRABU UG Admission 2022:- बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में स्नातक सत्र 2022-25 में एडमिशन के लिए सीटों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

अगर किसी Subject में आवेदन अधिक आते हैं और कॉलेज में सीटों की संख्या कम रहती है तो विवि सीटों की संख्या में 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकता है। विवि प्रशासन इसकी तैयारी कर रहा है। 01 लाख 56 हजार सीटों पर इस बार भी होना है दाखिला,

स्नातक नामांकन 2022 से जुड़ी सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatApp Group ज्वाइन करें

WhatApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

बिहार विवि के DSW प्रो. अजीत कुमार ने बताया कि कुलपति के आने के बाद स्नातक में Admission के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। कहा कि कई विषयों में आवेदन कम आते हैं, इसलिए उनकी सीटें नहीं भरती हैं। 

इस बार अगर किसी विषय में अधिक आवेदन आये और दूसरे Subject में आवेदनों की संख्या कम हुई तो कम आवेदन वाले विषय की सीटें अधिक आवेदन वाले विषय में जोड़ी जा सकती है। 

लेकिन, 174 से अधिक किसी भी विषय में सीटें नहीं बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इस बाद 85 कॉलजों में स्नातक पार्ट वन का दाखिला लिया जाएगा। पिछली बार 106 कॉलेजों में Admission लिया गया था। 21 कॉलेजों का संबद्धन खत्म हो जाने से उनका नाम पोर्टल से हटा दिया गया है। हालांकि, डीएसडब्ल्यू ने बताया कि सीटों की संख्या कम नहीं होंगी।

मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर के दो कॉलेजों की वजह से एडमिशन के लिए नहीं खुल रहा है पोर्टल, 

इन्हें पोर्टल से हटाया जाना है। कॉलेज की संबद्धन की जानकारी इंस्पेक्शन सेक्शन से मांगी गयी है। कुलपति के आने के बाद इन कॉलेजों के नाम को पोर्टल से हटाने पर फैसला किया जाएगा। बिना संबद्धन वाले कॉलेज को पोर्टल पर नहीं रखा जा सकता है। तथा इसके पश्चात Admission के लिए पोर्टल खोल दिया जायेगा।