Bihar SLET Dummy Admit Card 2026 जारी

Bihar SLET Dummy Admit Card 2026: विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 डमी एडमिट कार्ड तथा सुधार की तिथि जारी 


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026 के अभ्यर्थियों के लिए डमी प्रवेश-पत्र से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

अभ्यर्थी अपना डमी एडमिट कार्ड 02 नवंबर 2026 के अपराह्न से 05 नवंबर 2026 तक समिति की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। 

डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी उसमें दिए गए सभी विवरणों की जांच जरूर करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि है तो User ID और Password के माध्यम से निर्धारित अवधि में ऑनलाइन सुधार किया जा सकता है।

यदि आरक्षित श्रेणी में बदलाव के कारण अतिरिक्त शुल्क देय है, तो उसे 05 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा।

अभ्यर्थी समय रहते डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सभी विवरणों की जांच जरूर करें।


Important Links
Thank you for visiting our website! 💚