Bihar Board Inter Dummy Admit Card 2027: 12वीं का डमी एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड और सुधार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 के लिए डमी एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाने वाला है। अगर आप 2027 में 12वीं की परीक्षा देने वाले हैं, तो ये आपके लिए बहुत जरूरी जानकारी है।
डमी एडमिट कार्ड क्या होता है?
बहुत से छात्रों को लगता है कि यही फाइनल एडमिट कार्ड है, लेकिन ऐसा नहीं है। डमी एडमिट कार्ड सिर्फ एक जाँच पत्र होता है। बोर्ड चाहता है कि परीक्षा से पहले ही छात्र अपने नाम, फोटो, जन्मतिथि, विषय आदि में हुई गलतियों को देख लें और समय पर सुधार करा लें।
महत्वपूर्ण तिथियां
बोर्ड की जानकारी के अनुसार डमी एडमिट कार्ड 1 नवंबर 2026 को जारी होने की उम्मीद है। इसमें सुधार करने के लिए आपको 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक का समय मिलेगा। इसलिए जारी होते ही इसे चेक कर लें, लास्ट डेट का इंतजार न करें।
2ND Dummy Admit Correction Date-21.11.2026 से 26.11.2026 तक
डाउनलोड कैसे करें? - स्टेप बाय स्टेप
1. सबसे पहले BSEB के इंटरमीडिएट पोर्टल पर जाएं जिसका लिंक नीचे दिया गया है
2. होमपेज पर "12th Dummy Admit Card 2027" के लिंक पर क्लिक करें
3. अब अपना Registration Number और Date of Birth डालें
4. आपका डमी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें
नोट: जिन छात्रों का परीक्षा फॉर्म और फीस सफलतापूर्वक जमा हुआ है, सिर्फ उन्हीं का डमी एडमिट कार्ड जारी होगा।
इसमें क्या-क्या चेक करना है?
डमी एडमिट कार्ड मिलने के बाद इन बातों को ध्यान से देखें:
- आपका नाम और माता-पिता का नाम
- फोटो और सिग्नेचर
- जन्मतिथि, जाति, धर्म, लिंग
- विषय और स्कूल/कॉलेज का नाम
अगर कहीं भी गलती दिखे तो तुरंत अपने स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क करें। सुधार स्कूल के द्वारा ही उनके User ID से किया जाएगा।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Official Website Click Here
Thank you for visiting our website! 💚
