Mukhyamantri Alpsankhyak vidyarthi protsahan yojana 2026

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना 2026 ।  इंटर , फौकानिया, मौलवी प्रथम श्रेणी पास छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2026 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 इस योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करना है।

कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना के तहत निम्नलिखित विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं:

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से इंटरमीडिएट 2026 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अल्पसंख्यक मुस्लिम छात्राएँ।
बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से मौलवी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण मुस्लिम छात्राएँ।

बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से फौकानिया प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र एवं छात्राएँ।

पात्रता (Eligibility)

आवेदक को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।

प्रथम श्रेणी (First Division) से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
अधिसूचित अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित होना चाहिए। इसमें शामिल हैं:

मुस्लिम
सिख
जैन
पारसी
बौद्ध
ईसाई

आवश्यक दस्तावेज

निवास प्रमाण पत्र (Residence Certificate)
मार्कशीट
पासिंग सर्टिफिकेट
रजिस्ट्रेशन कार्ड
पासपोर्ट साइज फोटो
हस्ताक्षर (Signature)
आधार कार्ड
बैंक पासबुक 

आवेदन कैसे करें?
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी ई-कल्याण (e-Kalyan) पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसका लिंक नीचे दिया गया है ।

Online Apply Click Here 

WhatsApp Channel Join Now