बिहार बोर्ड इंटर एवं मैट्रिक कम्पार्टमेंटल रिजल्ट 2026 आज होगा जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक विशेष तथा कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। शिक्षा विभाग, बिहार के माननीय मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी द्वारा यह जानकारी दी गई है
कि दिनांक 23 मई 2026 को अपराह्न 04:00 बजे इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक विशेष तथा कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 का परिणाम जारी किया जाएगा।
किन छात्रों का रिजल्ट जारी होगा?
यह रिजल्ट उन छात्रों के लिए जारी किया जाएगा जिन्होंने:
इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 दी थी
इंटर विशेष परीक्षा 2026 में भाग लिया था
मैट्रिक कम्पार्टमेंटल परीक्षा 2026 दी थी
मैट्रिक विशेष परीक्षा 2026 में शामिल हुए थे
रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
आधिकारिक वेबसाइट खोलें
“Compartmental Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें
Submit बटन पर क्लिक करें
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें
