बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जारी की मैट्रिक परीक्षा 2026 की Answer Key, ऐसे दर्ज करें आपत्ति
Bihar Board Matric Answer Key Exam 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (Objective Questions) की Answer Key जारी कर दी है। अब परीक्षार्थी अपने प्रश्नों के उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यदि किसी उत्तर पर उन्हें आपत्ति है तो निर्धारित समय सीमा के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
क्या है पूरी सूचना
बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार मैट्रिक परीक्षा 2026 में सभी सैद्धांतिक विषयों में 50% अंक वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के लिए निर्धारित किए गए थे। इन प्रश्नों के उत्तर OMR (Optical Mark Reader) आधारित उत्तर-पत्रों पर दिए गए थे।
परीक्षार्थियों द्वारा दिए गए उत्तरों के मूल्यांकन के लिए विषय विशेषज्ञों की टीम ने सभी प्रश्नों की Answer Key तैयार की है, जिसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि
यदि किसी छात्र, शिक्षक या अन्य व्यक्ति को Answer Key के किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 13 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है।
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Official website Click Here
