India Post GDS Recruitment 2026

India Post GDS Recruitment 2026: 28,635 पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका

भारतीय डाक विभाग (India Post) ने Gramin Dak Sevak (GDS) भर्ती 2026 के तहत 20,000 से अधिक पदों पर बंपर वैकेंसी निकाल दी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। 

खास बात यह है कि इस भर्ती में सिर्फ 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा , जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है।


भर्ती का संक्षिप्त विवरण

भर्ती संगठन: Department of Post (India Post)
पोस्ट का नाम: Gramin Dak Sevak (GDS)
कुल पद: 20,000+
आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
जॉब लोकेशन: पूरे भारत में (राज्यवार)

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026
आवेदन सुधार (Edit Form): 17 से 18 फरवरी 2026
पहली मेरिट लिस्ट: NA

आवेदन शुल्क (Application Fee)

सामान्य / OBC / EWS: ₹100/-
SC / ST / PH / महिला उम्मीदवार: ₹0/- (फ्री)


आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (High School) पास की हो
संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक
साइकिल चलाने का ज्ञान होना चाहिए
👉 कंप्यूटर सर्टिफिकेट अनिवार्य नहीं है।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)
India Post GDS भर्ती 2026 में चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
👉 कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।

जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

पासपोर्ट साइज फोटो
सिग्नेचर
10वीं की मार्कशीट / सर्टिफिकेट
AADHAR CARD
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

Important Links:-

Online Registration Click Here

Log In Click Here

Official Notification Click Here

WhatsApp Channel Join Now

Telegram Group Join Now

Official Website Click Here