BSEB Result 2023: 24 फरवरी से इंटर और 1 मार्च से मैट्रिक की कॉपियों की जांच होगी, जानिए कब जारी होगा रिजल्ट
BSEB Result 2023:- बीएसईबी ने मार्च महीने में Result जारी करने करने के लिए तैयारी शुरू कर दिया है।
मैट्रिक इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन जल्दी समाप्त करने के लिए दो पालियों में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी।
First Sitting सुबह 8 से 2 बजे तक और दूसरी पाली में 3 बजे से रात 9 बजे तक होगी।
आपको बता दें 24 February, 2023 से इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं और 1 March, 2023 से मैट्रिक की कॉपियां जांची जाएंगी।
इसके लिए BSEB की ओर से निर्देश जारी किया गया है। जिले में मैट्रिक की कॉपियों की जांच के लिए 6 केंद्र तो इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 5 केंद्र बनाए गए हैं।
बिहार बोर्ड Result 2023 से जुड़ी तमाम खबरों के लिए हमारे टेलीग्राम और WhatsApp Group को ज्वाइन करें
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
बोर्ड ने कहा है कि इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन 24 February, 2023 से 05 March, 2023 तक होगा।
वहीं मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 1 March, 2023 से 12 March, 2023 तक होगा।
CCTV कैमरों के लिए एक नियंत्रण कक्ष होगा। एक मूल्यांकन केंद्र पर न्यूनतम 7 कंप्यूटर होंगे। 6 कंप्यूटर से अंकों की एंट्री होगी।