अगले डेढ़ साल यानि 18 महीने मे, 10 लाख सरकारी नौकरी देगी मोदी सरकार, देखिए पुरी खबर

अगले डेढ़ साल यानि 18 महीने मे, 10 लाख सरकारी नौकरी देगी मोदी सरकार, देखिए पुरी खबर 

Central Government Jobs Update:- नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिये तथा सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए मोदी सरकार की तरफ से बहुत बड़ी खुशखबरी है। अगले डेढ़ सालों में 10 लाख लोगों को भर्ती किया जाना है।

रोजगार के मुद्दे पर अकसर विपक्ष द्वारा बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार की आलोचना की जा रही थी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेता बार-बार रोजगार पर कही गयी प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की बातों को याद दिलाते हैं,

खासकर, हर साल दो करोड़ नौकरियों के वादे पर विपक्ष के तमाम दल व नेता मोदी सरकार को घेरते रहे हैं। PMO की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अगले डेढ़ सालों में ही Central Government के तमाम विभागों में 10 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी।

लेटेस्ट सरकारी नौकरी की अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे टेलीग्राम और WhatApp Group ज्वाइन करें

WhatApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

PMO India Account से इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्वीट किया गया है, 'PM नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों एवं विभागों में मानव संसाधन की समीक्षा की है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार को आदेश दिया है कि अगले डेढ़ सालों में इस पर Mission Mood में काम किया जाए और 10 लाख लोगों को भर्ती किया जाए।

आपको बता दें मोदी सरकार का यह फैसला रोजगार की मांग कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पटना, इलाहाबाद जैसे शहरों में युवा रेलवे भर्ती के लिए प्रदर्शन कर चुके हैं। मोदी सरकार पर हमला करते हुए अकसर उस पर रोजगार न दे पाने का आरोप लगाता रहा है।

2020 में लगभग 9 लाख पद खाली था, लंबे समय बाद होगी इतनी भर्ती

बीते साल केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया था कि केंद्र सरकार के विभागों में 1 March, 2020 तक 8.72 लाख पद खाली थे। ऐसे में साफ है कि फिलहाल यह आंकड़ा बढ़कर 10 लाख के करीब हो गया होगा, जिन पर भर्ती के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने आदेश दिया है। 

जितेंद्र सिंह ने बताया था कि केंद्र सरकार के समस्त विभागों में कुल 40 लाख 4 हजार Post हैं, जिनमें से 31 लाख 32 हजार के करीब कर्मचारी नियुक्त हैं। इस तरह 8.72 लाख पदों पर भर्ती की जरूरत है। 

यही नहीं 2016-17 से 2020-21 के दौरान भर्तियों का आंकड़ा देते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा था कि SSC में कुल 2,14,601 कर्मचारी भर्ती किए गए हैं। इसके अलावा RRB ने 2,04,945 लोगों को नियुक्ति दी है। वहीं UPSC ने भी 25,267 उम्मीदवारों का चयन किया है।