BRABU UG Admission 2022 First Merit List जानिए कब जारी होगी

BRABU UG Admission 2022 First Merit List: मेधा सूची निकालने के लिए भेजा प्रस्ताव, अब तक एक लाख 36 हजार आवेदन, जानिए कब जारी होगी मेधा सूची

BRABU UG Admission 2022 First Merit List:- स्नातक सत्र 2022-25 की पहली मेधा सूची निकालने के लिए मंगलवार को कुलपति को प्रस्ताव भेजा गया। 

बिहार विवि के DSW प्रो. अभय कुमार सिंह ने बताया कि कुलपति से आदेश मिलने के बाद July के पहले हफ्ते में First Merit List स्नातक में दाखिले के लिए जारी की जाएगी, स्नातक में दाखिले के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है । 

बिहार यूनीवर्सिटी/बोर्ड से जुड़ी सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatApp Group ज्वाइन करें

WhatApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

स्नातक में अब तक 1 लाख 36 हजार आवेदन आये हैं । आपको बता दें 30 June, 2022 तक आवेदन का समय दिया गया है।

UMIS कोऑर्डिनेटर प्रो. टीके डे ने बताया कि दाखिले के लिए पोर्टल को भी तैयार किया जा रहा है। DSW ने बताया कि दाखिले के लिए सीटों का डाटा तैयार किया जा रहा है। स्नातक में दाखिले के तीन मेधा सूची जारी की जाएगी।