Bihar D.El.Ed Admission 2022: D.El.Ed. सत्र 2022-24 में नामांकन के लिए होगी संयुक्त परीक्षा

Bihar D.El.Ed Admission 2022: D.El.Ed. सत्र 2022-24 में नामांकन के लिए होगी संयुक्त परीक्षा

Bihar D.El.Ed Admission 2022 :- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से सहमति के आधार पर शिक्षा विभाग के द्वारा निर्णय लिया गया कि BSEB द्वारा D.El.Ed. सत्र 2022-24 में नामांकन हेतु संयुक्त परीक्षा आयोजित की जाएगी एवं मेघासूची तथा च्वाईस के आधार पर नामांकन हेतु प्रशिक्षण संस्थान आवंटित किया जाएगा।

आपको बता दे पूर्व में छात्र-छात्रा बिना किसी इंटरेस्ट एग्जाम दिए D.El.Ed में नामांकन मैट्रिक और इंटर के प्राप्त अंको के आधार लेते थे।

Covid-19 के कारण प्रवेश परीक्षा विगत वर्षों में नहीं हो पा रही थी। वर्ष 2022-24 की प्रवेश परीक्षा के आयोजन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा बेल्ट्रॉन को मार्च 2021 से ही अनेक पत्र लिखे गये है। प्रधान सचिव, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग को भी पत्र के द्वारा ऐजेंसी चयन हेतु अनुरोध किया गया है।

निर्धारित सत्रानुसार D.El.Ed. अध्यापन की कक्षा 01 July 2022, से आरम्भ होनी है अर्थात् June 2022, के प्रथम सप्ताह में अभ्यर्थियों को संस्थान आवंटन का कार्य पूर्ण करना होगा ताकि Admission लेकर 01 July 2022, से कक्षा आरम्भ की जा सके।

Bihar D.El.Ed Admission 2022 से जुड़ी सभी अपडेट के लिए टेलीग्राम और WhatApp Group ज्वाइन करें।

WhatApp Group Join Now

Telegram Group Join Now

बेल्ट्रॉन द्वारा एजेंसी चयन कर उपलब्ध कराने में हो रही देरी को देखते हुए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति अपने स्तर पर एजेंसी का चुनाव कर परीक्षा आयोजित कर सकती है या अन्य विकल्प पर भी विचार किया जा सकता है।